Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वट पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर गुरुवार को वट सावित्री पर्व पर बरगद पेड़ की पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों अचानक से हमला बोल कर 20 से अधिक महिलाओं को घायल कर दिया। इस हमले से मची भगदड़ में कई मासूम बच्चे भी घायल हो गए।

कोतवाली पुलिस के अनुसार पूरनपुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित डाक बंगले में प्राचीन बरगद का पेड़ है,प्रति बर्ष यहाँ वट सावित्री पर्व पर सुहागिने भारी संख्या में पहुंचकर वट व्रक्ष बरगद की पूजा करती हैं। आज महिलाएं वट सावित्री की पूजा करने डाक बंगले पहुंची थीं। इस दौरान पेड़ पर उछल-कूद कर रहे बंदरों ने मधुमक्खी का छत्ता तोड़ कर जमीन पर गिरा दिया।

तुरन्त ही मधुमखियों ने पूजा कर रही सुहागिनों पर हमला बोल दिया,जिससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने महिलाओं के अतिरिक्त बच्चों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 20 से अधिक महिलाएं और भगदड़ की वजह से कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार मधुमक्खियों के हमले से महिलाओं और बच्चों को गौरव पांडेय और अनिल पांडे ने धुएं का प्रयोग कर बचाया। दोनों ने मिलकर घायलों को सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया।

Exit mobile version