Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला होना हो गया अपराध: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म पीड़ित दो बहनों तथा उनके पिता के आत्महत्या करने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि डबल इंजन सरकारों में महिलाओं पर ‘डबल अन्याय’ हो रहा है भाजपा की सरकारों में महिला होना अपराध हो गया है।

श्रीमती वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा “कानपुर में गैंगरेप से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है।

टाइम्स स्कावयर पर हर-हर महादेव और शिव शंभू, न्यूयॉर्क में महाशिवरात्री की धूम

उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक – जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगलराज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं।”

Exit mobile version