Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सामान्य से ज्यादा प्यास लगना भी है एक बीमारी, जानें उपाय

Drinking water

Drinking water

पानी इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक है। इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। जैसे ही हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, हमें झट से प्यास लग जाती है। वैसे ऐसा ज्यादातर गर्मियों के दिनों में ही होता है। आप कोई भी काम कर रहे हों, प्यास लग ही जाती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो शरीर के हिसाब से पानी पी लेने से दूर हो जाती है।

लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपको सामान्य से ज्यादा या बार-बार प्यास लगती है या फिर पानी पी लेने के बावजूद भी प्यास नहीं बुझ रही है तो क्या होगा? दरअसल, अधिक प्यास लगना एक बीमारी हो सकती है। यह अन्य कई बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में, इसके लक्षण क्या-क्या हैं और इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं।

सामान्य से अधिक प्यास लगना क्या है?

अधिक प्यास लगने की समस्या को ‘पॉलीडिप्सिया’ कहा जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की प्यास इतनी बढ़ जाती है कि चाहे वो कितना भी पानी पी ले, उसकी प्यास बुझती ही नहीं है। अगर ऐसे व्यक्ति कोई काम भी नहीं कर रहे हैं यानी आराम से घर पर भी बैठे हुए हैं तो भी उन्हें कुछ ज्यादा ही प्यास लगी रहती है।

अधिक प्यास लगने के लक्षण

अगर शरीर में पानी की कमी हो गई है और अधिक प्यास लग रही है तो ये लक्षण भी हो सकते हैं- 

अधिक प्यास लगने के क्या कारण हैं?

अधिक प्यास लगने का क्या है इलाज?

अधिक प्यास लगने की समस्या अगर ज्यादा गंभीर नहीं है तो डॉक्टर सामान्य तरीके से इसका इलाज कर देते हैं। इसके लिए मरीज को उसका खानपान कैसा हो, यह बताया जाता है और साथ ही लक्षणों के मुताबिक कुछ दवाइयां भी उसे दी जाती हैं। लेकिन अगर ये समस्या गंभीर है तो सामान्य तरीके के इलाज से मरीज को राहत नहीं मिल रही है, तो इसका मतलब है कि मरीज को अन्य कोई न कोई बीमारी जरूर है। डॉक्टर उस बीमारी का इलाज कर देते हैं तो अधिक प्यास लगने की समस्या से धीरे-धीरे निजात मिल सकता है।

अधिक प्यास लगने से बचाव के उपाय

Exit mobile version