Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गर्मियों में ऑयली स्किन पर इन फेस पैक से आएगा नेचुरल निखार

Face Pack

Face Pack

ऑयली स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता हैं। तैलीय त्वचा वाले लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट का आंख बंद करके इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा ऐसे लोगों को कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले काफी सोच-विचार करना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो हम यहां आपको कुछ घरेलू फेस पैक (Face Pack)  के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से चेहरे पर बिना साइड इफेक्सट के नेचुरल निखार आएगा…

नीम फेस पैक (Face Pack) 

– आपको नीम की पत्तियां धोकर पीस लें।
– इसके बाद इसमें नीबू का रस मिला लें।
– हफ्ते में तीन से चार बार इसे लगा सकते हैं।
– इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर जो जाएंगे।
– इसके साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आयेगा।

मसूर दाल फेस पैक (Face Pack) 

– 2 चम्मच मसूर की दाल लें
– अब इसमें एक चम्मच दही व गुलाब जल मिलाएं।
– इस पैक को अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं।
– यह ऑयली स्किन की समस्या को दूर करेगा
– इससे स्किन भी ज्यादा सॉफ्ट बन जाएगी।

खीरे का फेस पैक (Face Pack) 

– सबसे पहले खीरे को कद्द्कस कर लें।
– उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
– इस मिक्स को फ्रिज में रख दें और ठंडा हो जाने पर चेहरे पर लगाएं।
– आप चाहें तो इसे आइस ट्रे में भी डाल सकती हैं।
– साथ ही क्यूब्ज से चेहरे की मसाज कर सकती है।
– ये दोनो तरीके आपको ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएंगे।
– इस फेस पैक को हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक (Face Pack) 

– मास्क तैयार करने के लिए, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
– इन दोनों सामग्रियों को एक साथ मिलाएं, जब तक कि कोई गांठ न रह जाए।
– इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फेस मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।
– मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक स्किनकेयर का एक अभिन्न अंग है।
– गुलाब जल, त्वचा पर शांत प्रभाव डालता है। यह मुंहासे और जलन को शांत कर सकता है।

बेसन, नींबू और दूध का फेस पैक (Face Pack) 

– फेस मास्क तैयार करने के लिए एक चम्मच दूध और 1/2 चम्मच नींबू के साथ एक चम्मच बेसन मिलाएं।
– इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
– फेस मास्क को सूखने दें और ठंडे पानी का उपयोग करके इसे धो लें।
– बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं और अन्य अशुद्धियों को हटाते हैं।
– नींबू, जिसमें विटामिन C होता है, न केवल त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, बल्कि इसकी एसिडिक प्रकृति भी त्वचा की सतह से तेल को खत्म करने में मदद कर सकती है।
– दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो फेस मास्क के एक्सफ़ोलीएटिंग गुणों को जोड़ सकता है।

Exit mobile version