• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हृदय रोग को कम करने में लाभकारी है योग

Writer D by Writer D
27/07/2025
in फैशन/शैली
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योग (Yoga) को हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर लोगों का मानना रहा है कि योग सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं पर अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के जोखिमों को कम करने में भी नियमित योग करने से विशेष लाभ पाया जा सकता है। कई शोध में डायबिटीज और हृदय रोगों की समस्याओं को कम करने में भी योग के अभ्यास को लाभकारी पाया गया है।

योग (Yoga) मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। एक योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है।

नियमित रूप से योग करने से शरीर, मन और आत्मा संतुष्ट रहती है। आजकल ऑफिस, घर और रिश्तों की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं, उनमें तनाव रहता है जिससे वे धीरे-धीरे मानसिक बीमारियों से घिर जाते हैं। लेकिन ऐसे में योग का महत्व समझा जा सकता है, योग करने से आप सभी चीजों में संतुलन बनाने में कारगर हो सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं है।

वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने और इससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या में अगर योगासनों को शामिल कर लिया जाए तो यह आपको कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाने में काफी मददगार हो सकती है। आइए योग के अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

योग (Yoga) से होने वाले फायदे

शरीर को लचीला बनाती है योग (Yoga) 

शरीर का लचीला रहना, फिटनेस को ठीक रखने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। योग लचीलेपन में सुधार करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वर्तमान में लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और शारीरिक निष्क्रियता में कमी के कारण हमारे शरीर की लचीलापन कम होता जा रहा है यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों के लिए तेजी से झुकना या जमीन पर बैठना कठिन हो गया है। लचीलेपन की कमी के कारण पीठ में दर्द की समस्या बढ़ रही है।

दूर होती है चिंता-तनाव की दिक्कत

योग, तनाव की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में लोग तनाव-चिंता विकारों से परेशान हैं। योग-श्वसन अभ्यासों को दिनचर्या में शामिल करके मन को शांत रखने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। योग, विशेषकर मेडिटेशन का अभ्यास आपको शांति प्रदान करता है और अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन्स को रिलीज करने में भी मदद करता है।

कम होता है इंफ्लामेशन का खतरा

इंफ्लामेशन को शरीर में कई क्रोनिक बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। हृदय रोग, मधुमेह, गठिया, क्रोहन डिजीज जैसी समस्याएं इंफ्लामेशन से जुड़ी हुई हैं। चिकित्सा विज्ञान में हुए कई अध्ययनों में पाया गया कि विभिन्न शैलियों, तीव्रता वाले योग सूजन के कम करके क्रोनिक बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकते हैं। यही कारण है कि हार्ट डिजीज और डायबिटीज के रोगियों को नियमित योगाभ्यास की सलाह दी जाती है।

योग (Yoga) से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली, शरीर को संक्रामक रोगों के कारण होने वाले जोखिमों को बचाने में मदद करती है। योग के अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। जब आपकी इम्युनिटी कमजोर होती है तो आप बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। कुछ अध्ययनों में योग का अभ्यास करने (विशेष रूप से लंबे समय तक लगातार) से बेहतर इम्युनिटी सिस्टम को बनाने में लाभ मिलने का जिक्र मिलता है।

मन और दिमाग शांत रहे

योग या योगासन करके आप अपने मन और दिमाग को शांत रख सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल, योग करने से काफी अच्छी नींद आती है जिससे मन शांत रहता है। जिम या एक्सरसाइज से आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, लेकिन योग यानी ध्यान आपको मानसिक सुकून भी देता है। स्वस्थ मन और मस्तिष्क के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें।

ऊर्जावान और तरोताजा रखे

रोज सुबह-सुबह के समय करना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह योग करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं। यह शरीर से आलस को दूर कर आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय रहता है, वह तनावमुक्त रहता है और हमेशा खुश नजर आता है। योग व्यक्ति को प्रकृति के पास ले जाता है।

फिट रहने में मददगार

आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह पाते हैं, जिससे वे कई तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज बेहद सामान्य हैं। अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो रोग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यह खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारियों से आपको बचाव करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आप इन बीमारियों से पीड़ित हैं, तो भी योग करने से आप काफी हद तक इन्हें नियंत्रण में रख सकते हैं।

सही रहता है रक्त संचार

योग आपके दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और यह आपके शरीर और नसों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर अधिक कुशलता से काम करता है। यह आपके शरीर को ऑक्सीजन युक्त रखने में मदद करता है।

मिलती है ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति

योग (Yoga) आपके शरीर को शांत करने और आराम करने में मदद करता है जिसका मतलब तनाव का कम होना है और आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। यही कारण है कि बच्चों और किशोरों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि यह उनकी पढ़ाई में बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

Tags: benefits of practicing yogahealth benefits of regular yoga practiceimproved flexibility and strength through yogaphysical and mental benefits of yogayoga for balance and coordinationyoga for better sleep and relaxationyoga for improved posture and alignmentyoga for mental clarity and focusyoga for overall well-beingyoga for relaxation and mindfulnessyoga for stress reductionyoga health benefits
Previous Post

सपनों का महल बनेगा आपका बेडरूम, सजाएं इस तरह

Next Post

आपके हाथों को खराब करती हैं ये गलतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
फैशन/शैली

रिश्ते में आ गई हैं गलतफहमियां, तो इन टिप्स से करें दूर करें

06/03/2026
Engagement
फैशन/शैली

सगाई के बाद न करें ये गलतियां, आ सकती हैं रिश्ते में दरार

06/03/2026
Mantra
Main Slider

इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं आएगी कोई मुसीबत

06/03/2026
money
धर्म

सपने में इन चीजों का दिखना, इस बात का होता है संकेत

06/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

ऑयली स्किन की समस्या होगी दूर, करें बस ये काम

06/03/2026
Next Post
Manicure

आपके हाथों को खराब करती हैं ये गलतियां

यह भी पढ़ें

fire in Fashion Street Market

पुणे: फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक

27/03/2021
CM Sai

बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में लगी आग की जांच की जाएगी: सीएम साय

06/04/2024
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- मिशन शक्ति ने समाज पर डाला सकारात्मक प्रभाव

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version