Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल चुनाव: BJP नेता की कार में तोडफोड, TMC वर्करों ने की पोलिंग एजेंट की पिटाई 

bengal election 2021

bengal election 2021

पश्चिम बंगाल और असम की 69 सीटों पर गुरुवार को दूसरे फेज के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक बंगाल में 13.14% और असम में 10.51% वोट पड़ चुके हैं। इस बीच पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर में बूथ संख्या 173 पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के पोलिंग एजेंट की पिटाई का आरोप लगाया जा रहा है। पोलिंग एजेंट को अस्पताल ले जाया गया है। भाजपा नेता तन्मय घोष की कार में तोड़फोड़ करने की भी खबर है।

इससे पहले डेबरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष ने TMC पर पोलिंग एजेंट को बंधक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नवापारा में बूथ नंबर 22, अंचल-1 में उनके पोलिंग एजेंट को तृणमूल के 150 गुंडों ने घेर रखा है। उसे पोलिंग बूथ के अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि बरुनिया में वोटर्स को डराया जा रहा है। उन्हें TMC का चुनाव चिन्ह दिखाकर वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

बंगाल चुनाव की सबसे चर्चित नंदीग्राम सीट पर भी मतदान हो रहा है। इस सीट पर लड़ाई CM ममता बनर्जी और पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच है। चुनाव प्रचार शुरू होने से लेकर अब तक ये सीट सबसे ज्यादा फोकस में रही है। ममता के लिए ये सीट उनके आत्मसम्मान का मुद्दा है तो शुभेंदु अधिकारी ने ममता को 50 हजार वोटों से हराने का दावा किया है। शुभेंदु कह चुके हैं कि यदि ममता को नहीं हरा पाए तो राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में TMC छोड़कर BJP का हाथ थामा था। हाईप्रोफाइल सीट होने के कारण नंदीग्राम में हिंसा होने की संभावना भी ज्यादा है, इसलिए यहां धारा 144 लगा दी गई है।

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित, मुंबई में चल रहा है इलाज

डेबरा के एक मतदान केंद्र के पास जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है। एक मतदाता ने बताया कि बाहर से जो पार्टी आई है, वो लोग अपने गुंडे को लेकर आए हैं। वो लोग यहां आकर झगड़ा कर रहे हैं। हम लोग तो यहां के वोटर है, हम लोग यहां अशांति क्यों करेंगे। इसके बाद पुलिस ने डेबरा के बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह को हिरासत में लिया।

नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार ने इतनी बेरोजगारी की, इसके खिलाफ मतदान हो रहे हैं। 80-85% मतदान होना चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए।

बाहुबली सांसद धनंजय सिंह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा, नहीं लगी भनक

खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी ने कहा कि लोग बंगाल में परिवर्तन चाहते हैं। खड़गपुर सदर जो 100 साल पीछे चला गया है, उसे वापस लाना है। इसलिए मैं लोगों की तरफ से लड़ रहा हूं। लोगों पर जो 70 साल से अत्याचार हुआ है, उन पर शासन किया गया, लूटा गया इन सब से यहां के लोग मुक्त होना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला में ट्वीट करके लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना में भाजपा-तृणमृल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है।

Exit mobile version