Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने दोपहर 1 बजे छापेमारी की शुरुआत की। यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची है।

एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा, ‘आदित्य अलवा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके घर में छुपा है। तो हम चेक करना चाहते थे। इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई।’

SRH की हार के बाद खलील अहमद ने ऐसे लगाया एमएस धोनी को गले

आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर की तलाशी भी पुलिस ने ली है। बता दें कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उनपर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का इल्जाम है।

बॉलीवुड की तरह साउथ में भी ड्रग्स को लेकर खुलासे हुए थे। कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए गए थे. साथ ही इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गल्रानी को गिरफ्तार किया गया था।

2.5 घंटों तक छानबीन करने के बाद बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच यानी सीसीबी विवेक ओबेरॉय के जुहू स्थित घर से चली गई है। यहां सीसीबी की टीम आदित्या अलवा को ढूंढने आई थी। विवेक के घर पर पुलिसकर्मी दोपहर 1 बजे के करीब पहुंचे थे।

वैभव लक्ष्‍मी योजना के तहत महिलाओं को मिल रहा 4 लाख तक का लोन

छानबीन के दौरान पुलिस ने ओबेरॉय परिवार से भी आदित्य अलवा को लेकर पूछताछ की। अलवा सैंडलवुड ड्रग केस में छठे आरोपी हैं और 3 सितम्बर से उनकी तलाश की जा रही है।

सीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, आदित्य अलवा ओबेरॉय परिवार के घर में पुलिस को नहीं मिले। परिवार से पूछताछ के बाद अफसर वापस चले गए हैं।

Exit mobile version