Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हर तरह से आपका मन मोह लेगा बेसन का डोसा, फिर इसके लिए हमेशा रहेंगे तैयार

Besan Dosa

Besan Dosa

बेसन का जायका काफी अलग होता है जो सबकी जबान पर चढ़ जाता है। आज हम आपको बेसन का डोसा (Besan Dosa) बनाना बताएंगे। यह खाने में बेहद स्वाईदिष्ट होता है और बहुत जल्दीह बनकर तैयार हो जाता है। इस डिश को आप हरी चटनी के साथ खाएं या चाय के साथ इसका मजा लें, यह हर तरह से आपके मन को मोह लेगी। घर के सभी सदस्य इसे निश्चित रूप से पंसद करेंगे। यहां तक कि आप घर पर आए मेहमान को भी कुछ स्पेशल खिलाने की सोच रहे हैं तो इसे आजमा सकते हैं। यह दूसरे डोसों की तुलना में कहीं कम नहीं पड़ता।

बेसन डोसा (Besan Dosa) बनाने की सामग्री

बेसन – एक कप
प्याज – एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
अदरक – छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
हरा धनिया – थोड़ा बारीक कटा हुआ
दही – एक कप से थोड़ा कम

बेसन डोसा (Besan Dosa) बनाने की विधि

– बेसन का डोसा (Besan Dosa) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन निकाल लें।
– अब इसमें दही डालें और फिर 2 कप पानी, नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
– इसके बाद इसे ढंककर कुछ देर के लिए रख दें।
– फिर इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– अब नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
– थोड़ा मिश्रण लेकर तवे पर डोसा बनाएं और इसे चारों ओर फैलाएं।
– तेल चीले के ऊपर भी डालें। इसे ब्राउन होने पर करछी से पलटकर सेकें।
– तैयार है आपका गरमा-गरम बेसन का डोसा (Besan Dosa) ।

Exit mobile version