Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फ्लोरल से अरेबिक पैटर्न की बेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

राखी मेहंदी स्पेशल

राखी मेहंदी स्पेशल

लाइफ़स्टाइल डेस्क। रक्षाबंधन (Raksha Bndhan 2020) में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। 3 अगस्त को पूरे देश में भाई-बहन का त्योहार मनाया जाएगा। यूं तो महिलाएं हर त्योहार को पूरी शिद्दत से मनाती हैं, लेकिन रक्षाबंधन की बात ही अलग है। इस त्योहार पर महिलाएं सजने-संवरने के साथ मेहंदी (Rakhi Mehndi Designs) रचे हाथों से भाई को राखी बांधती हैं। अगर आप भी राखी पर मेहंदी लगाने के लिए खोज रही हैं लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ फ्लोरल के साथ अरेबिक पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन। जिन्हें आप आसानी से घर पर भी लगा सकती हैं।

फूलों वाली मेहंदी

मेहंदी में फ्लोरल प्रिंट महिलाओं के बीच सबसे पॉपुलर होता है। हाथों में मेहंदी से अलग-अलग तरह के बने फूल महिलाओं को खूब पसंद होते हैं।

अरेबिक पैटर्न मेहंदी-

इन दिनों अरेबिक मेहंदी खूब ट्रेंड में है। इसमें मेहंदी भरे हाथों वाली नहीं होती है बल्कि कुछ जगह खाली भी रहती है।

भरे हाथ की मेहंदी-

भरे हाथों की मेहंदी दुल्हनों के बीच पॉपुलर होती है। भरे हाथों की मेहंदी में कई तरह के शुभ संदेश में भी बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं रक्षाबंधन पर भरे हाथ की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।

उम्मीद है कि आपको ऊपर बताई गईं डिजाइन्स पसंद आई होंगी। आप चाहें तो ऊपर बताई गई डिजाइन में बदलाव भी कर सकती हैं।

Exit mobile version