Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोदी को धोखा दे, कहीं फिर लालू की शरण में न चले जाएं नीतीश : चिराग पासवान

चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग पासवान

पटना। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला जारी रखा। चिराग ने पीएम नरेंद्र मोदी को आगाह किया कि  कहीं नीतीश कुमार फिर से लालू की शरण में न चले जाएं।

बिहार चुनाव के ऐलान की साथ ही चिराग पासवान ने नीतीश को मुख्यमंत्री मानने से इनकार करते हुए अलग चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। एनडीए जहां एक ओर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशों में जुटी है। वहीं एनडीए का हिस्सा होने के बाद भी लोजपा लगातार नीतीश को निशाने पर लिये हुए है। लोजपा ने अपने ज्यादातर प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर उतारे हैं। जहां से नीतीश की पार्टी जदयू मैदान में है।

विपक्षी पार्टियां जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करती हैं : योगी

चिराग ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पिछली बार लालू प्रसाद के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। बाद में उन्हें धोखा दे कर भाजपा के शरण में चले गए। इस बार कहीं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेने के बाद फिर से लालू की शरण में न चले जाएं।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर लालू की पार्टी राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राजद-जद-यू और कांग्रेस के गठबंधन ने भारी जीत हासिल की थी। जद-यू की कम सीटें होने के बाद भी राजद ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में नीतीश ने राजद का साथ छोड़ दिया और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Exit mobile version