देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari ) ने शुक्रवार शाम देहरादून (Dehradoon) पहुंचने पर कहा कि उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाने के मिलकर करूंगा काम।
शुक्रवार की देर शाम विशेष चार्टर्ड प्लेन से महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कोश्यारी यहां से सीधे डोईवाला होते हुए देहरादून को रवाना हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई विधायकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर रास्ते भर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर कोश्यारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सामाजिक, शैक्षिक, कृषि, बागवानी सहित अनेकों ऐसे क्षेत्र है जिसमें काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इन सभी क्षेत्रों में कैसे स्वावलंबी बनाया जाए इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी अनुभवी व वरिष्ठ नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेकों कार्यकर्ता खड़े हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो खूब काम करते हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, उनके स्वागत में हम सभी आये हैं। उनका आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा, इसके आग्रह करते रहेंगे।
चुनाव आयोग के निर्णय के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दी बधाई
भगतसिंह कोश्यारी का राज्यपाल के पद से 12 फरवरी को इस्तीफा स्वीकार किया गया। राष्ट्रपति ने कोश्यारी की जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बैस झारखंड के राज्यपाल थे। कोश्यारी के उत्तराखंड राजनीति में जिम्मेदारी को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।