Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

INDIA गठबंधन को एक और झटका, ‘दीदी’ के बाद अब ये पार्टी भी अकेले लड़ेगी चुनाव

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़। मोदी सरकार और बीजेपी के NDA गठबंधन के विरोध में खड़े हुए INDIA महागठबंधन को पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब में भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है। ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़के के ऐलान के बाद अब भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी AAP के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव जीतेगी। हालांकि, भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने यह भी कहा कि वह ममता बनर्जी को फॉलो नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने सभी 13 सीटों पर AAP के जीत दर्ज कराने की बात भी कही।

सूत्र बताते हैं कि पंजाब संगठन के अकेले चुनाव लड़ने के प्रपोजल को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अप्रूवल दे दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही AAP इसका ऐलान भी कर देगी।

बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है TMC

बता दें कि आज ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ममता के इस ऐलान से विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। सीएम ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा दिया है। ममता के इस ऐलान के साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन की तस्वीर और भविष्य पर संकट के बादल गहरे हो गए हैं।

‘INDIA’ गठबंधन पर गहराए संकट के बादल, ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में गठबंधन से इनकार करने के बाद ममता बनर्जी ने के चेहरे पर उपेक्षा का दर्द और तल्खी भी झलकी। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी सुझाव दिए, वह सभी नकार दिए गए। इन सबके बाद हमने बंगाल में अकेले जाने का फैसला किया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी शिष्टाचार के नाते भी भी नहीं दी गई।

Exit mobile version