Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, जय सिया राम के जयकारों से गुंजायमान हुई लखननगरी

Bada Mangal

Bada Mangal

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल (Bada Mangal) पर राजधानी लखनऊ में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भण्डारे का आयोजन किया। लखनऊ स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) सहित सभी हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली और जोर जोर से जय सिया राम के नाम जयकारा लगा। वहीं जनकीपुरम स्थित कई भंडारे का आयोजन हुआ।

जनकीपुरम गार्डन स्थित बालक राम हनुमान मंदिर पर पूर्व पार्षद मुन्ना वर्मा व संजय श्रीवास्तव ने सब्जी पुड़ी का प्रसाद वितरण किया। वही इसके अलावा जनकीपुरम गार्डन में समाजिक कार्यकता व भाजपा नेता सुशील सिंह ने बिशाल  भंडारे का आयोजन किया। सुशील सिंह व उनके सहयोगियों ने राहगीरों को प्रसाद वितरण किया।

धन वृद्धि के लिए मंगलवार को करें ये अचूक उपाय

इस मौके पर सुशील सिंह ने बताया कि हर साल ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल (Bada Mangal) पर भंडारे का आयोजन होता आया है और इस बार भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुधाकर त्रिपाठी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं रजनीकांत मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक कुशीनगर उपस्थित रहे।

Exit mobile version