Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में फेल हुआ भारत बंद, रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें

Bharat Bandh

Bharat Bandh ineffective in Chhattisgarh

रायपुर। देश के किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में भारत बंद का एक भी असर नहीं दिख रहा है। कई जिलों में किसान नेता समेत कांग्रेसी नेता दुकानें बंद कराए, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से दुकानें खुल गई। इसके साथ ही कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हर रोज की तरह आज भी बाजार खुले हुए हैं। इसके साथ ही लोगों की चहल-पहल भी है। राजधानी रायपुर में भी इसका असर नहीं है। ऐसे ही कई जिलों में भारत बंद का कोई असर नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसी और किसान नेता धरना पर बैठ गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े जिलों और शहरों में भारत बंद (Bharat Bandh) का कोई असर नहीं दिखा है। हालांकि कुछ जिलों में कांग्रेसी नेता और किसान नेता एक्टिव हुए। इसके साथ ही भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान करते हुए दुकान बंद कराए। कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

Exit mobile version