Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत बायोटेक ने भी कोवैक्सीन की देश के 11 शहरों में की डिलीवरी शुरू की

भारत बायोटेक वैक्सीन Bharat Biotech Vaccine

भारत बायोटेक वैक्सीन

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को CO-WIN एप भी लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के बाद अब भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डिलीवरी शुरू कर दी है।
कोवैक्सीन की पहली खेप बुधवार सुबह 6.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद से दिल्ली भेजी गई।

दिल्ली के अलावा बेंगलूरू, चेन्नई, पटना, जयपुर, लखनऊ, सूरत, रांची, कुरूक्षेत्र, कोच्चि समेत 11 शहरों में कोवैक्सीन की पहली खेप पहुंची। आइए जानते हैं दोनों वैक्सीन कहां पहुंची और कहां नहीं?

एयर एशिया के विमान से कोवैक्सीन की 60,000 डोज सुबह 11 बजे जयपुर पहुंची। इन्हें एयरपोर्ट से सीधे आदर्श नगर स्थित स्टेट ड्रग स्टोर लाया गया। कोविशील्ड के डोज भी आज शाम करीब पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

कोवैक्सीन की पहली खेप सड़क मार्ग के जरिए पुणे से सूरत पहुंची। इसमें 93,500 डोज हैं। इन्हें सूरत के सिविल अस्पताल में रखा गया है। वैक्सीन से भरे ट्रक का स्वागत मंत्रियों और अधिकारियों ने किया। इसस पहले कोविशील्ड की पहली खेप मंगलवार को अहमदाबाद पहुंच चुकी है।

कोवैक्सीन की पहली खेप बुधवार 9 बजकर दो मिनट पर विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची। यहां से इन्हें नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से वेयर हाउस की 11 किलोमीटर की दूरी को 32 मिनट में तय किया गया। पहली खेप में झारखंड को 16,200 वायल्स मिले हैं।

पालक की गरमा गरम भुजिया बनाने का नया और आसान तरीका

सुबह 11 बजे कोविशील्ड के 94,000 डोज भोपाल पहुंचे। यहां से मध्यप्रदेश के 24 जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कई शहरों में बुधवार तक पहुंचेगी।

यहां कल देर रात कोविशील्ड वैक्सीन की चार लाख खुराकें भेजी। इन्हें करनाल स्थित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वेयर हाउस में रखा गया है।

कोविशील्ड की पहली खेप देर रात यहां पहुंची। सेक्टर 24 के स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा गया। इसमें 20,450 शीशियां हैं, हर शीशी में दस डोज हैं। राज्य सरकार ने यहां मुफ्त में वैक्सीन लगाने का एलान किया है।

कोविशील्ड की पहली खेप बुधवार को मुंबई पहुंची। इस खेप में 1.39 लाख डोज हैं। यहां निगम के अधिकारियों ने वैक्सीन की पूजा की। इन्हें परेल स्थित एक साउथ वार्ड में रखा गया है। यहां से शहर के अलग-अलग में हिस्सों में ले जाया जाएगा।

 

 

Exit mobile version