Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीन जनवरी को यूपी में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

लखनऊ। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बार्डर से प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जो कि प्रदेश के तीन जनपदों बागपत, शामली से हरियाणा के लिए सोनीपत होते हुए रवाना होगी।

इस यात्रा में 11000 (ग्यारह हजार) राज्य यात्री सम्मिलित होंगे, जो कि यात्रा की में शुरुआत से अंत तक लगातार चलेंगे। यह जानकारी कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दी।

उन्होंने बताया कि हम इस यात्रा में विपक्षी दलों के लोगों जो भारत जोड़ो यात्रा में अपनी इच्छा से जुड़ना चाहते हैं। हम उनको भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि यह यात्रा कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश को जोड़ने की यात्रा है, जिसका नेतृत्व वह स्वयं कर रहे हैं।

यात्रा में कलीन, जरी, पीतल, ताला, के कारीगरों एवं बुनकर समाज के लोगों को जोड़ना भी हमारा लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश के किसान यूनियन के नेताओं से भी हमारी अपील रहेगी कि वह भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने।

दिशा सालियान केस की जांच करेगी SIT, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

उन्होंने बेरोजगारी की समस्या पर बात करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के छात्र जिनके सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है हम उनसे भी इस यात्रा के माध्यम से जुड़ना चाहेंगे। देश के सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, गायक, आध्यात्मिक जगत के लोगों को भी हम जोड़ना चाहेंगे।

Exit mobile version