• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भस्मासुर है इंडी गठबंधन, वोट देकर अपना नुकसान न करे जनता : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
23/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और सपा पर हमलावार रुख जारी रखते हुए कहा है कि ये और इनका इंडी गठबंधन भस्मासुर की तरह है, जिन्हें वोट देना और ताकतवर बनाने का मतलब है अपना ही नुकसान करना। ये विरासत टैक्स के जरिए न केवल संपत्ति पर आधा अधिकार जताना चाहते हैं बल्कि एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण के अधिकार में भी सेंध लगाकर उसे मुसलमानों में बांट देना चाहते हैं। सीएम योगी बुधवार को कादीपुर में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी मेनका गांधी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक

अपने संबोधन के शुरुआत में ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सुल्तानपुर के बीजेपी कार्यकता रामशृंगार निषाद की दु:खद मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरी पार्टी इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ी है। सीएम योगी ने कहा कि 55 दिन से देश की जनता जो उत्साह दिखा रही है, उसका जितना भी अभिनंदन किया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मगर, सुल्तानपुर में उत्साह होना ही चाहिए, क्योंकि 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है।

सपा चारों खाने चित

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज जनता में एक ही नारा गूंज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार। इसे सुनकर ही सपा चारों खाने चित हो जाती है। समाजवादी पार्टी तो पहले तय ही नहीं कर पाई थी कि यहां से टिकट किसे दें। एक के बाद एक टिकट बदला और फिर जब किसी को नहीं दे सकी तो गोरखपुर से ठुकराए गये व्यक्ति को यहां पर लाकर रख दिया है। मगर देश की जनता कहती है कि चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी ही और आएंगे तो मोदी ही। देश को कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, क्योंकि ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच सिमट गया है।

रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हैं। पहले देश को बांटा, फिर क्षेत्र, भाषा और जातियों के आधार पर बांटने का काम किया है, मगर हमें विकसित भारत के लिए कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। आज का नया भारत आतंकवाद और नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रहा है। पहले आतंकी हमलों पर सरकार मौन रहती थी, अयोध्या, काशी में हमला होता था तो भी सरकार मौन रहती थी। अब तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है, क्योंकि उसे पता है कि ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ दे तो उसे छोड़ता भी नहीं।

बचे हुए माफिया छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सुल्तानपुर में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आज यहां अत्याधुनिक ट्रेनें चल रही हैं, अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज के साथ बेहतरीन हाईवे के साथ सुल्तानपुर जुड़ गया है। यहां मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिली है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ श्रीरामलला विराजमान हुए, उधर प्रदेश के माफिया सरगनाओं का रामनाम सत्य भी हो गया। जो बाकि बचे हैं उनके घर में खलबली मची होगी, वो अपने छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे होंगे।

दो लड़कों की जोड़ी बहुत खतरनाक

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है, अनर्थकारी हुआ है। रोज इनकी सभाओं में भगदड़ मच रही है। ये गुंडे सत्ता में आकर क्या करेंगे, जब अभी इनके मंच टूट रहे हैं, इनके नेता और मंच धराशाई हो रहे हैं। ये अपने ही नेता को धक्का देकर गिरा दे रहे हैं, फिर मंच पर कब्जा जमा ले रहे हैं। यही समाजवादी पार्टी का संस्कार हो गया है। इनका मेनिफेस्टो भी खतरनाक बातों से भरा पड़ा है। ये एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। विरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि ये लोग भस्मासुर जैसे हैं, जिन्हें वोट देना खुद को ही नुकसान पहुंचाने के समान है। कहा कि यूपी में दो लड़कों की जोड़ी बहुत खतरनाक है। इन्हें पता ही नहीं कि क्या करना है। एक तो 11 बजे सोकर उठना है, फिर जल्दी जल्दी उन्हें तैयार करके प्रचार में भेजा जाता है। इन्हें पता ही नहीं क्या, कब और कहां कहना है।

जब सांसद था, तब भी माफिया को मार-मारकर दौड़ाता थाः योगी

सीएम (CM Yogi)  ने अपील की कि जिन लोगों ने सुल्तानपुर को मेडिकल कॉलेज के लिए तरसाया, राममंदिर पर हमला कराया, गरीबों को भूखों मरने और तड़पने के लिए छोड़ा था उनकी जमानत जब्त कराने की आवश्यकता है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, लोकसभा प्रभारी के के सिंह, संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायकगण विनोद सिंह, राकेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024sultanpur newsup newsYogi News
Previous Post

सीएम भजनलाल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर हुए ट्रेंड

Next Post

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

07/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Bihar Election
Main Slider

सिर चढ़ कर बोल रही टिकट बंटवारे की खीज

07/10/2025
Next Post
Murder

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें

rupali

‘अनुपमा’ की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, क्या अगले सप्ताह से शुरू करेंगी शो की शूटिंग?

10/04/2021
Odisha Police

UKPSC ने जारी किया जिला पुलिस का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

10/02/2023
CM Dhami

विकास के वाहक हैं उद्यमी : पुष्कर सिंह धामी

24/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version