Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस का होटल में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

रविवार सुबह जब काफी देर तक आकांक्षा ने होटलकर्मियों को नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं दिया। तब होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से मैनेजर ने दरवाजा खोला। इसके बाद उनका शव पंखे से लटका था। ACP सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस (Akanksha Dubey) का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

अतीक अहमद को इस रूट से लेकर प्रयागराज पहुंचेगी पुलिस, लगेगा 24-25 घंटे का समय

जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

Exit mobile version