Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भोजपुरी गाना ‘नजरिया नजरिया से’ रिलीज, निरहुआ-आम्रपाली की रोमांटिक जोड़ी ने जीता दिल

Nazjariya najariya

Nazjariya najariya

भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार एवं सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ (Kalakand) का रोमांटिक गाना ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से’ (Najariya Najariya) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है।

नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से गाने के वीडियो में आम्रपाली ,निरहुआ से कहती है कि ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जबसे, मनवा बेआकुल भईल बा तब से…’ (Najariya Najariya) यही रोमांटिक बोल निरहुआ भी आम्रपाली की आँखों झाँकते हुए दोहराते रहे हैं। फिर आम्रपाली कहती हैं कि ‘सपने में डूबल बानी, हम नईखे जागल’ तो आगे की लाइन निरहुआ बोलते हैं ‘कुछ त भईल बा खबर नईखे लागल’…

फ़िल्म कलाकंद का ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से’ (Najariya Najariya) गाने को सिंगर सुगम सिंह, शिल्पी राज ने गाया है। इसके गीतकार तरूण पांडेय, संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

‘पलकन के छांव में…’ भोजपुरी गीत ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बनी ‘कलाकंद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही कलाकंद’ के कहानीकार और निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्म का संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं।

Exit mobile version