Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जल्द ही बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

Bhojpuri star Pawan Singh will soon make a comeback in Bollywood

Bhojpuri star Pawan Singh will soon make a comeback in Bollywood

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह अब धीरे धीरे अपना रुख बॉलीवुड की ओर कर रहें हैं। बता दे कुछ समय पहले बॉलीवुड के सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) के साथ दमदार एंट्री के बाद अब उन्होंने मीत ब्रदर्स के साथ जोड़ी बनाई है। मीत ब्रदर्स बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार में से एक हैं। इन्होने बॉलीवुड को कई धाकड़ गाने दिए जैसे- चीटिया कलाइयां (Chittiyan Kalaiyan), छमछम (Chamcham)। बताया जा रहा है कि पवन और मीत ब्रदर्स ने इस प्रॉजेक्ट की लगभग सारी तैयारी हो चुकी है। गाने की कम्पोज़िंग और शूट मुंबई (Mumbai) में होगी। इस वजह से अब बस लॉकडाउन (Lockdown) हटने का इन्तजार किया जा रहा है। खबर है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा।

अक्षय कुमार और रणवीर कपूर की फिल्म को लेकर आई बड़ी खबर

लॉकडाउन के बाद पवन सिंह मुंबई जाएंगे, जहां मीत ब्रदर्स के साथ उनके गाने की शूटिंग की जाएगी। वहीं सलीम सुलेमान ने भी पवन सिंह के साथ दूसरे गाने की तैयारी कर ली है। जब पवन सिंह मुंबई जाएंगे तब सलीम सुलेमान भी अपने गाने की शूटिंग शुरू कर देंगे। दूसरी तरफ बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ भी पवन सिंह का एक पंजाबी गाना जल्द आने वाला है।  पायल देव ने पवन सिंह के साथ इससे पहले सलीम सुलेमान के होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग’ में काम किया है। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। यह गाना उस समय ट्रेंड भी कर रहा था।

 

Exit mobile version