Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने ने एक बार फिर मचाई धूम

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। वे एक के बाद एक हिट गाना देने के बाद एक बार फिर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में आया उनका नया गाना शुजय म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘लायक नहीं थी’ (Layak Nahi Thi)। इस सुपरहिट गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोजपुरिया दर्शकों को लिए खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होना किसी तोहफे से कम नहीं है।

जल्द ही ओटीटी पर नई वेब सीरीज के साथ नजर आने वाली हैं तमन्ना

इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.खेसारी लाल यादव अपने अंदाज और जबरदस्त डांस के लिए जाने जाते हैं। उनकी स्टाइल सारे भोजपुरिया सुपरस्टार्स से अलग है इसलिए भोजपुरी सिनेमा के प्रशंस्कों का लगाव उनके प्रति अलग ही है।

पंगा गर्ल के निशाने पर आए दिल्ली और मुंबई के सीएम

इस गाने ने यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। गाना रविवार के दिन, 25 अप्रैल को ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही गाना वायरल हो गया है। गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक गाने के 132,000 व्यूज हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि ये एक ऑडियो सॉन्ग है जिसमें गाने से जुड़ी फोटोज नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि गाना भव्य तरीके से शूट किया गया है।

 

Exit mobile version