Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भोपाल : मां ने अपने ही 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

Dead body

Dead body

भोपाल। मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी भोपाल में इस घटना ने सभी को हैरान करते रख दिया है। असल में बात यह कि भोपाल के अशोक नगर नाम के इलाके में रहने वाली एक महिला अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मां ने यह हैवानियत आठ महीने के बेटे के साथ की है। उसने 8 माह के बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

टाइगर श्रॉफ के नए गाने ‘कैसनोवा’ पर जमकर थिरकी दिशा पटानी, वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि भोपाल के अशोक नगर नाम के इलाके में रहने वाली रश्मि लोधी ने अपने आठ महीने के बच्चे को जान से मार डाला। इतना ही नहीं उसने कुल्हाड़ी से बच्चे पर एक के बाद एक लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version