Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BHU के अस्थाई अस्पताल में 250 बेड का ICU वार्ड तैयार, कल से शुरू होगी भर्ती

ICU ward ready

ICU ward ready

वैश्विक महामारी कोरोना के भयावह स्वरूप के चलते अस्पतालों में बेड और आक्सीजन के संकट के समाधान के लिए डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन) ने बीएचयू के एम्फीथिएटर मैदान में अस्थाई कोविड अस्पताल लगभग तैयार कर लिया है।

अस्पताल में 250 बेड का तैयार आईसीयू वार्ड के उपकरणों के परीक्षण के बाद शनिवार आठ मई से इसमें गंभीर मरीजों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए शुक्रवार शाम तक डीआरडीओ एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक भी होगी। अस्पताल के आइसीयू वार्ड के अत्याधुनिक उपकरणों का परीक्षण भी चल रहा है।

सपा के दिग्गज नेता पंडित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

4 अस्थाई अस्पताल में 40 केएलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट भी है। इसके लिए लिक्विड आक्सीजन लेकर जमशेदपुर से चला टैंकर यहां पहुंचने वाला है। अस्थाई अस्पताल का राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी ले चुके हैं।

बताते चलें कि, अस्थाई अस्पताल सभी मेडिकल सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल डीआरडीओ के अथक प्रयास से 24 घंटे कार्य करेगा। इस अस्पताल के लिए अलग विद्युत आपूर्ति, पानी तथा सीवर के कनेक्शन है। डीआरडीओ के द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जायेगी।

Exit mobile version