Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘भस्मासुर है कांग्रेस, जल्दी निपटा देगी आपको’, अखिलेश यादव को भाजपा अध्यक्ष ने चेताया

Bhupendra Chaudhary

Bhupendra Chaudhary

लखनऊ। भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत अन्य भाजपा के नेता बैठक में पहुंच चुके हैं।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, सपा और कांग्रेस ने जनता को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया है। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए चुनौती है कि इनको बेनकाब किया जाए। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है जो जल्द आपको ठिकाने पर लगाएगी। कांग्रेस हमेशा दूसरे दलों के सहारे जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनको वोट लेने का प्रयास किया।

दलित-पिछड़ों का नहीं किया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Bhupendra Chaudhary)  ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने कभी भी पिछड़े और दलित का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया। उन्होंने बाबा साहेब का मरने के बाद भी उनका सम्मान नहीं किया गया। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है।

Exit mobile version