• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा आरक्षण की प्रक्रिया: भूपेंद्र चौधरी

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
Bhupendra Chowdhary

Bhupendra Chowdhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। आगामी चुनाव को लेकर रामनगरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chowdhary ) सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अपने विचार के आधार पर सरकार के कार्य और उपलब्धि को जनता के बीच में कैसे पहुंचाएं, इस पर बैठक में चर्चा हुई ।

आगामी नगर निकाय चुनाव और लोकसभा के चुनाव में हमारी भूमिका इन विषयों पर अलग-अलग सत्र में मंथन हो रहा है । महिला कार्यकर्ता भाजपा के विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे रही है । योगी आदित्यनाथ के छह वर्ष के कार्यकाल में अपराध में भारी गिरावट आई है । अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है, जो भविष्य में नजीर होगी।

उन्होंने (Bhupendra Chowdhary ) कहा कि भाजपा संविधान में प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ेगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार और पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है, बिना पिछड़े वर्ग के आरक्षण के चुनाव नहीं कराया जाएगा । न्यायालय ने समय हमें दिया है। आयोग की रिपोर्ट सरकार को पेश हो चुकी है। आरक्षण की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। अधिसूचना के बाद हम लोग तैयारी के साथ चुनाव में जाएंगे।

भाजपा की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच में जाएंगे। जनता से अपील करेंगे कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें। नगर निगम ,नगर पालिका, नगर पंचायत में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिले, जिससे बोर्ड में भी हमारा बहुमत हो। नगरीय क्षेत्र की विकास यात्रा को भाजपा आगे बढ़ा सके।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन विशेष रुप से उपस्थित रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा संगीता यादव मौर्य , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य , प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहे।

Tags: ayodhya newsBhupendra Chowdhary
Previous Post

‘भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने की आदत हो गई है’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Next Post

GHAZIPUR का ‘LOVE’ चुरा ले गए थे लड़के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
I LOVE GHAZIPUR

GHAZIPUR का 'LOVE' चुरा ले गए थे लड़के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Geeta Press

गीता प्रेस लगाया स्विट्जरलैंड की सिलाई मशीन, 25 प्रतिशत उत्पादन में होगी बढ़ोत्तरी

14/06/2022
Earthquake

‘ताउते’ तूफान के खौफ के बीच 4.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

17/05/2021
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version