Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने दिलाई शपथ

Joe Biden

Joe Biden

जो बाइडन  ने बुधवार को एक ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। जो बाइडन  अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। वहीं, कमला हैरिस  ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है।

मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने अमेरिकी कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में जो बाइडन  को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का यह पारंपरिक स्थान है। राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई है। बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले जो बाइडन  ने ट्वीट कर कहा कि यह ‘अमेरिका के लिए नया दिन है।’

बता दें कि कमला हैरिस (56) ने पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने पद की शपथ दिलाई। सोटोमेयर ने बाइडन को 2013 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।

बता दें कि बाइडन और कमला हैरिस शपथ लेने के लिए कैपिटल हिल जाने से पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां एक स्थानीय ऐतिहासिक गिरजाघर में एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। बाइडन और हैरिस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ‘द कैथेड्रल ऑफ सेंट मैथ्यू द एपोस्टल’ में आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लिया। उनके साथ कई नेता भी इसमें शामिल हुए।

नीति आयोग का दूसरा नवाचार सूचकांक जारी, शीर्ष पांच में इन राज्यों को मिला स्थान

इस वर्ष सत्ता हस्तांतरण अपने विवादों को लेकर याद किया जाएगा। चुनावों के बाद सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया शुरू हो जाती थी लेकिन निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तीन नवंबर के चुनाव परिणाम को अस्वीकार करने के बाद यह कई हफ्ते बाद शुरू हुआ है।

Exit mobile version