Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

200 साल के इतिहास में व्हाइट हाउस बना 19वीं शादी का गवाह, बाइडन की पोती ने रचाई शादी

White House

Biden's granddaughter married in the White House

वाशिंगटन। अमेरिका का व्हाइट हाउस (White House) 200 साल के इतिहास में शनिवार को उन्नीसवीं शादी का गवाह बना। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन ने अपने मंगेतर पीटर नील से शादी रचाई। नाओमी वकील और पीटर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम कर रहे जार्जटाउन यूनिवर्सिटी ला सेंटर में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर-वधू की इच्छा पर इस शादी समारोह से मीडिया को दूर रखा गया। नाओमी अपने मंगेतर से तीन साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 28 और पीटर नील की उम्र 25 साल है।

व्हाइट हाउस में सबसे पहली शादी 1812 में हुई थी। उस समय तत्कालीन प्रथम महिला डाली मैडिसन की बहन ने सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जज से शादी की थी। 1971 में रिचर्ड निक्सन की बेटी ट्रिशिया और 1967 में लिंडन जॉनसन की बेटी लिंडा की शादी भी व्हाइट हाउस से हुई थी।

नाओमी राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर और उनकी पहली पत्नी कैथलीन बुहले की बेटी हैं। राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन की संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने कहा कि इस शादी की गतिविधियों पर हुए खर्च का भुगतान बाइडन परिवार करेगा। व्हाइट हाउस में होने वाली शादियों की यही परपंरा रही है।

जेल से नौ कैदी फरार, मचा हड़कंप

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन ज्यां पियरे ने कहा शादी करने वाले जोड़ी की इच्छा पर मीडिया को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। राष्ट्रपति के मुख्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि नाओमी बाइडेन और पीटर की शादी एक पारिवारिक कार्यक्रम है। इस वजह से मीडिया को इस शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

Exit mobile version