Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई… राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

Rabri Devi, Tejashwai

Rabri Devi, Tejashwai

RJD नेता राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने बिहार में हो रहे एसआईआर का विरोध करते हुए कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, उनके अधिकार का सवाल है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? राबड़ी देवी ने कहा कि हम 5 दिनों से विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्हें ट्रक से मारने के 4 प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि हमे पता है तेजस्वी को कौन मारने की साजिश रच रहा है। राबड़ी देवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी और जेडीयू से तेजस्वी को खतरा है।

Exit mobile version