• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का बड़ा ऐलान, CM योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Amitabh Thakur-CM Yogi

Amitabh Thakur-CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सूबे की सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ यूपी विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि कल योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद से तमाम साथी लगातार मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। सभी बातों पर गंभीरता से विचार कर मैंने निर्णय लिया है कि वे जहां से भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध चुनाव लडूंगा।

इससे पहले शुक्रवार को ट्वीट कर अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि ‘कई साथी कह रहे हैं कि आप योगी जी के खिलाफ चुनाव लड़ जाइए। विचार बुरा नहीं है। वैसे मैं भी जानता हूं कि मुझे वोट बहुत ही कम मिलेंगे, नाममात्र के, क्योंकि मुझमें नेताओं वाले गुण नहीं हैं, पर इतना जरूर है कि उस चुनाव में योगी जी से आचार संहिता का पूर्ण पालन जरूर करवा दूंगा।’

कौन हैं अमिताभ ठाकुर?

बता दें कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। यूपी के सात जिलों में एसपी का पद संभाल चुके अमिताभ ठाकुर एक तेजतरर्रार और कड़क पुलिस अफसर के रूप में जाने जाते हैं। अमिताभ ठाकुर नेशनल आरटीआई फोरम के संस्थापक भी रहे हैं। उनकी पत्नी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकियों की साजिश नाकाम, जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़

जिन दिनों फेसबुक पर ‘आई हेट गांधी’ नामक एक फेसबुक ग्रुप में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, उस वक्त अमिताभ दंपती ने फेसबुक के खिलाफ ही एफ़आईआर दर्ज करा दी थी। कुछ दिनों बाद फेसबुक से उस ग्रुप को प्रतिबंधित भी कर देना पड़ा था।

ठाकुर दंपती के इस काम की उन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई थी। साल 2015 में अमिताभ ठाकुर ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पास एक ऑडियो टेप है, जो फोन पर रिकॉर्ड की गई है।

Tags: cm yogiIPS amitabh thakurLucknow Newsup assembly elecion 2022
Previous Post

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकियों की साजिश नाकाम, जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़

Next Post

इंडिया’ गाना हमारे देश की एकता और अनेकता को दर्शाता है , सोनी प्रासला

Writer D

Writer D

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Next Post

इंडिया' गाना हमारे देश की एकता और अनेकता को दर्शाता है , सोनी प्रासला

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

युवा भारत का भविष्य है और इनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं : मौर्य

25/11/2020
australia team

ऑस्ट्रेलिया के एक और बल्लेबाज के सिर पर लगी चोट

12/12/2020
Lucknow High court

रिटायर जज के पास मिली अकूत खजाना, रियल एस्टेट, ट्रस्ट में खपाई काली कमाई

23/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version