• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिग बी ने नातिन नव्या को Navya Project के लिए दी बधाई, अभिषेक ने लिखी ये बात

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Amitabh-Navvya

Amitabh-Navvya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा तभी से लाइमलाइट में आई हुई हैं, जबसे उन्होंने खुद का सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है। स्टाइल स्टेटमेंट में आगे और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नव्या बखूबी जानी जाती हैं। हाल ही में नव्या ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में फैन्स को जानकारी दी। इसका नाम Navya Project है।

फैन्स नव्या के बॉलीवुड में डेब्यू करने का एक ओर इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर इस स्टार किड ने इस प्रोजेक्ट को लॉन्च कर बता दिया है कि वह फिल्मी दुनिया में कुछ नहीं करने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट से नव्या देश में होने वाले जेंडर असमानता पर बात करना चाहती हैं।

नव्या को बधाई देने के लिए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नव्या, हमें तुमपर गर्व है। तुमने हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा किया है, लव यू।” वहीं, मामू अभिषेक बच्चन ने लिखा, “प्राउड मामू, शाब्बाश नव्या नंदा।”

So proud of you Navya .. you make all of so proud .. love you .. ❤❤ https://t.co/KkP4dGQUII

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 16, 2021

वहीं, मां श्वेता बच्चन ने नव्या की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उन मजबूत महिलाओं के लिए, उम्मीद करती हूं हम उन्हें जानते हैं, हम वह मजबूत महिला खुद हैं, हम उन मजबूत महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। सब कुछ हमने तुम्हीं से ही तो सीखा है।”

शरारती तत्वों पर नहीं लगाई जा सकती है राजद्रोह की धाराएं : कोर्ट

मालूम हो कि नव्या नवेली ‘आरा हेल्थ’ की सह-संस्थापक भी हैं। यह एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मसले पर काम करता है। पिछले दिनों इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नव्या नवेली ने बताया था कि कैसे महिलाओं को इंडस्ट्री में कम आंका जाता है और लड़की होने के चलते उन्हें भी इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

नव्या नवेली ने कहा था, ‘जब आप लोगों से मिलने जाते हैं तो फिर आपको खुद को प्रूव करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि पूरी इंडस्ट्री ही पुरुष प्रधान है।’ यही नहीं नव्या नवेली ने कहा था कि वह जब अपने काम के सिलसिले में किसी वेंडर या फिर डॉक्टर से बात करती हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे वह गंभीरता से नहीं ले रहा है और बात करके एक तरह से दया कर रहा है। नव्या नवेली अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और कारोबारी निखिल नंदा की बेटी हैं। निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के सीईओ हैं। पिछले दिनों ही उन्हें भारत के बेस्ट सीईओ के खिताब से नवाजा गया था।

Tags: Abhishek BachchanAmitabh BachchanNavya Naveli
Previous Post

शरारती तत्वों पर नहीं लगाई जा सकती है राजद्रोह की धाराएं : कोर्ट

Next Post

BB14: इतने लाख रुपए लेकर शो छोड़ देंगी निकी तंबोली? जानें पूरा सच

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
nikki tamboli

BB14: इतने लाख रुपए लेकर शो छोड़ देंगी निकी तंबोली? जानें पूरा सच

यह भी पढ़ें

bank closed

नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने सारे अहम काम

26/10/2021
rakesh roshan

वर्ल्ड कैंसर डे पर राकेश रोशन बोले, कैंसर होने के बाद भी हर दिन पीता हूं दो पैग शराब

04/02/2021
heart

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version