Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली को सताई भाई की याद, भावुक होकर लिखी पोस्ट

Big Boss fame Nikki remembers her brother, wrote an emotional post

Big Boss fame Nikki remembers her brother, wrote an emotional post

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने वाली निक्की तंबोली आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वे अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बीच निक्की ने एक ऐसी पोस्ट साझा की है जिससे साफ पता चल रहा है कि वे कितने दुःख में हैं। दरअसल निक्की तंबोली पिछले महीने बहुत मुश्किल दौर से गुजरी है। कोरोना के कारण निक्की के भाई जतिन का निधन हो गया था। भाई के निधन से निक्की और उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा। जिससे वे आज भी उभर नहीं पाई हैं।

वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज अवश्य लगवाए : सहगल

वे धीरे-धीरे इस दुख से बाहर आने की कोशिश कर रही है। लेकिन आज भाई के निधन को एक महीना पूरा होने पर निक्की भावुक हो गई है और उन्होंने एक बार फिर इमोशनल नोट लिखा है। निक्की ने लिखा- ‘भगवान ने देखा कि वह परेशान हो रहा है और इसका कोई इलाज नहीं था। इसके चलते उन्होंने उसके गले में हाथ डाला और कहा मेरे साथ चलो। हमने नम आंखों से उसे परेशान होते हुए देखाl हमने उसे जाते हुए देखा। हम उसे बहुत प्यार करते थे। हालांकि हम उसे रोक नहीं पाए। एक अच्छा दिल धड़कना रुक गया। मेहनती हाथ रुक गएl भगवान ने हमारा दिल तोड़ दिया। भगवान सिर्फ अच्छे लोगों को बुलाते हैं।’ फैंस और स्टार्स इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Exit mobile version