Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, 114 निरीक्षकों का हुआ तबादला

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 114 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजधानी दिल्ली के कई जिलों की कमान महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपी थी। तबादलों के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष की गाड़ियों और उनके पुलिस कर्मियों को थानों के साथ संबद्ध कर दिया था। अब पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी में सहयोग कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार,  जिन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं,  उनमें 55 थानाध्यक्ष (SHO) शामिल है। निरीक्षकों में 44 ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार थाने की कमान सौंपी गई है। 8 महिला निरीक्षक थानाध्यक्ष बनाई गई हैं। साथ ही, अब 9 थानों में प्रमुख के तौर पर महिला निरीक्षकों कानून व्यवस्था संभालने का मौका मिल गया।

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, दिल्ली में डीजल 92 के पार

बता दें कि, राजधानी के थानों 34 निरीक्षक 5 सालों या उसे ज्यादा समय से तैनात थे। उनकी अलग-अलग तैनाती की गई है। सुरक्षा शाखा में 18 निरीक्षक तथा पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में 8 निरीक्षक भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि, करीब 12 ऐसे थाना अध्यक्षों के तबादले किए गये हैं जिनके कामकाज संतोषजनक नहीं थे।

दिल्ली पुलिस के ने बताया कि, बीते एक महीने के दौरान 79 SHO बदले गए हैं। उनके स्थान पर 65 निरीक्षकों को पहली बार थानों की कमान दी गई है।

Exit mobile version