Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अमृता धवन को दी गई दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान

अमृता धवन

अमृता धवन

कांग्रेस की तेज तर्रार युवा महिला नेता अमृता धवन को दिल्‍ली महिला कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री धवन को पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्‍ठा मुखर्जी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुश्री धवन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

किसान बिल हरित क्रांति को हराने की बीजेपी और जदयू की है साजिश : सुरजेवाला

सुश्री धवन एनएसयूआई और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

श्री वेणुगोपाल कहा कि दिल्ली प्रदेश की निवर्तमान अध्यक्ष सुश्री मुखर्जी के योगदान की श्रीमती गांधी ने सराहना की है।

भारतीय वायुसेना राजस्थान, बिहार और हरियाणा में बड़ी भर्ती में होगी रैली आयोजित

सुश्री मुखर्जी को जनवरी 2018 में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version