Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी का बड़ा फ़ैसला, अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल दिया। अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन को अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले 2018 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके बाद कुंभ मेले का भव्य आयोजन किया गया था।

चुनावी साल में योगी सरकार का इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। क्योंकि राज्य में कई जिलों और शहरों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। जबकि राज्य सरकार फैजाबाद और प्रयागराज जिले का नाम बदलकर अयोध्या और प्रयागराज कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य सरकार कई बड़े फैसले ले रही है और इसी कड़ी में राज्य सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है। असल में राज्य में योगी सरकार बनने के बाद कई जिलों के नामों में बदलाव किया गया।

राज्य की योगी सरकार ने राज्य में सरकार बनने के एक साल के बाद फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। उसके बाद राज्य सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं उससे पहले अयोध्या के पांच किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब प्रतिबंधित था। इसके साथ ही बीजेपी सरकार ने राज्य के मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया था।

विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता, स्वतंत्रदेव ने किया स्वागत

राज्य में सहारनपुर के देवबंद तहसील का भी नाम देववृंद करने की मांग की गई है। स्थानीय विधायक इसको लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। वहीं हिंदू संगठन और विश्व हिंदू परिषद काफी अरसे से देवबंद का नाम बदलने को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

Exit mobile version