• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनटीए का बड़ा फेसला, जेईई मेन 2022 की परीक्षा में देने होंगे दो पेपर

Jai Prakash by Jai Prakash
01/03/2022
in शिक्षा
0
JEE MAIN

JEE MAIN

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने साफ कर दिया कि इस साल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए होने वाली जेईई मेन 2022 की परीक्षा (JEE Main 2022 exam) दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने मंगलवार, 01 मार्च, 2022 को बड़ी घोषणा करते हुए साफ कर दिया कि इस साल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए होने वाली जेईई मेन 2022 की परीक्षा (JEE Main 2022 exam) दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यह पहल उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दो अवसर देगी, यदि वे एक प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम नहीं हैं तो दूसरे प्रयास में बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

JEE MAINS परीक्षा के अंतिम परिणामों में फिट्जी के छात्र ने किया टॉप

इसके साथ ही एनटीए ने उम्मीदवारों को बड़ा झटका भी दिया है। एनटीए ने कहा है कि यदि कोई नियंत्रण से परे कारणों जैसे किसी उम्मीदवार की बोर्ड परीक्षा के कारण जेईई मेन प्रवेश परीक्षा (JEE Main Entrance Exam) छूट गई है, तो उसे पूरे एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ेगा। यानी कि अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक जाता है तो उसे इस साल दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

JEE Mains ने जारी किए एड्मिट कार्ड, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जरूरी नहीं है कि उम्मीदवार दोनों चरण की परीक्षा में भाग लें। वे किसी एक चरण की परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं। यदि वे दोनों चरण में भाग लेते हैं तो इससे उन्हें अपना स्कोर इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार अपने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2022 की परीक्षा (JEE Main 2022 exam) के किसी एक चरण में भी भाग ले सकते हैं।

शिक्षा मंत्री का ऐलान, 23 फरवरी से जेईई मेन परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन में दो पेपर शामिल होंगे। जेईई मेन का पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई), और केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीई / बीटेक में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर-2 देश भर के आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग संस्थानों में बीआर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इनके स्कोर के आधार पर जेईई एडवांस परीक्षा के माध्यम आईआईटी संस्थानों में दाखिले मिलेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि 2021 के बाद से ही एकेटीयू यानी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में भी जेईई मेन परीक्षा 2022 (JEE Main 2022 exam) के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।

Tags: iit jee mainsIIT jee mains result 2018jee mainjee main 2021JEE Main 2021 admit cardJEE MAIN 2022JEE Main Cut off
Previous Post

इंस्टाग्राम का बड़ा फेसला IGTV एप करेगा बंद, Reels पर देगा ध्यान

Next Post

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

NEET-UG
Main Slider

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

15/05/2026
CBSE Board Result
Main Slider

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

13/05/2026
NEET UG 2026 exam cancelled
Main Slider

करोड़ों छात्रों के लिए बड़ा झटका! नीट यूजी 2026 परीक्षा निरस्त, जानें कब होगी दोबारा परीक्षा

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
CTET
शिक्षा

CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

11/05/2026
Next Post
Rajnath Singh

अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

05/11/2024
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कितने समय में पूरी होगी हाथरस घटना की जांच?

06/11/2020
stale roti

डायबिटीज में इस रोटी खाना हो सकता है फायदेमंद

16/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version