• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 ‘पठान’ की बड़ी मुश्किलें, अब उलेमा बोर्ड ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

Writer D by Writer D
17/12/2022
in मनोरंजन
0
Besharm Rang

Pathan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘Pathan’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर एक तरफ हिंदू संगठन अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश में अब उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई है. मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है.

Pathan से मुस्लिम समुदाय भी नाराज

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा- एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं. लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है.

उन्होंने आगे कहा- इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है. हम भी हुकूमत के लोगों से, जवानों से अपील करते हैं कि इस फिल्म को ना देखें. उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को रिलीज नहीं होना चाहिए. तो ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड भी इसकी ताकीद करता है और उनके साथ खड़ा है.

अली ने कहा, ‘यह हमारा हक है कि हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं.’

उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने की फिल्म को रिलीज न करने की मांग

सैयद अनस अली ने आगे कहा- मैं सेंसर बोर्ड से पुरजोर अपील करता हूं और तमाम भारत के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि यह फिल्म कहीं लगने ना दें आप, क्योंकि इससे एक गलत मैसेज जाएगा, शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा मजाक बनाया जाएगा. मैं अपील करता हूं सभी से कि यह फिल्म बिल्कुल ना देखें.

‘अपना नाम शाहरुख खान कहते हैं और शाहरुख खान कहकर Pathan फिल्म बनाते हैं. इस्लाम का, मुसलमानों का मजाक बनाने के लिए ऐसे फिल्म बनाते हैं, इनका भी विरोध होना चाहिए. पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, लेकिन फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है.’

‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, फोटो वायरल

एमपी उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने इसके साथ ही हज कमेटी से सिफारिश की है कि वो शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा ना दें.

किस दिन रिलीज होगी Pathan?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathan 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग सामने आते ही फिल्म पर हंगामा शुरू हो गया है. हिंदू संगठनों के बाद पठान फिल्म का मुस्लिम संगठनों ने भी किया विरोध करना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चल रहा है. अब इन विवादों का फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ता है, ये देखने वाली बात होगी.

Tags: bollywood gossipsdeepika padukoneEntertainment newspathan controversypathan moviepathan songshahrukh khan
Previous Post

‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, फोटो वायरल

Next Post

यूपी के प्राइवेट और अनएडेड स्कूलों की बढ़ेगी फीस, जानें कितना होगा इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Next Post
Fees

यूपी के प्राइवेट और अनएडेड स्कूलों की बढ़ेगी फीस, जानें कितना होगा इजाफा

यह भी पढ़ें

Nita Ambani

रिलायंस अपने कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठाएगा : नीता अंबानी

05/03/2021
cloud burst

जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर, बादल फटने से मची तबाही

12/07/2021
Arrested

50 हजार का फरार इनामी गिरफ्तार

30/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version