• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 करोड़ वसूली मामले में बड़ा खुलासा, देशमुख को बार मालिकों से मिले 4 करोड़

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

100 करोड़ की वसूली के आरोप झेल रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में बताया है कि देशमुख को बार मालिकों से 4 करोड़ रुपए मिले थे। उन्होंने यह रकम फर्जी कंपनियों के जरिए डोनेशन के रूप में अपने ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दी।

ED ने शनिवार को देशमुख के पीए संजीव पलांडे और पीएस कुंदन शिंदे की कोर्ट में पेशी के दौरान यह दावा किया है। ED ने दोनों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। दोनों एक जुलाई तक ED के रिमांड पर हैं। इन पर आरोप हैं कि ये इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में देशमुख की मदद की थी। जांच एजेंसी ने शनिवार को देशमुख को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन देशमुख ने पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है।

जांच एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 7 बजे अनिल देशमुख के नागपुर स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की थी। यह करीब 10 घंटे तक चली। पता चला है कि देशमुख के परिवार के सदस्यों से भी नागपुर स्थित उनके आवास पर पूछताछ की गई थी। शाम को ED के अधिकारी कुछ दस्तावेज लेकर घर से बाहर निकले।

इस राज्य ने रिआयत के साथ बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

यह मामला देशमुख पर लगे वसूली के आरोपों से जुड़ा है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब ढाई महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था।

इस केस में ED की टीम ने करीब 10 से 12 बार मालिकों के भी बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद तलोजा जेल जाकर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे का भी बयान दर्ज किया है।

Tags: Anil Deshmukhcrme newsEnforcement DirecorateFormer home minister anil deshmukhMaharashtra NewsMumbai crime newsmumbai nes
Previous Post

इस राज्य ने रिआयत के साथ बढ़ाया लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

Next Post

मिताली राज ने शेफाली वर्मा की पारी को किया साइड ऑन, बोलीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post

मिताली राज ने शेफाली वर्मा की पारी को किया साइड ऑन, बोलीं

यह भी पढ़ें

Shatakshi Amit

जल शक्ति मंत्री ने गंगा क्वेस्ट 2021 प्रतियोगिता में टाप-25 में आने पर शताक्षी अमित को दी बधाई

19/08/2021
UP BEd JEE

UP BEd एडमिशन के पहले राउंड काउंसलिंग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

18/09/2021

रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए प्रीपेड प्लान, जानिए किन यूजर्स को है फायदा

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version