Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर जबरन चढ़ने की शख्स ने की कोशिश

Big lapse in Akhilesh Yadav's security in Azamgarh

Big lapse in Akhilesh Yadav's security in Azamgarh

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सुरक्षा में चूक का मामले सामने आया है। आजमगढ़ में अखिलेश के कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर जाने की कोशिश की।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आजमगढ़ में पार्टी दफ्तर के उद्घाटन के लिए गए थे। लेकिन अखिलेश यादव के यहां पहुंचने से पहले ही एक शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर जाने की कोशिश की। यानी जिस समय यह घटना हुई, उस समय अखिलेश वहां पर मौजूद नहीं थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सिक्योरिटी की कड़ी मशक्कत के पांच मिन बाद ही युवक को उस एरिया से बाहर लाया गया। समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि ये क्या अच्छे कार्यक्रम को खराब करने की प्रशासन की साजिश है।

Exit mobile version