Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से पार्टी की बड़ी क्षति : कमलनाथ

 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बडी क्षति हुयी है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि राजगढ़ ज़िले की ब्यावरा सीट से हमारे साथी विधायक गोवर्धन दांगी के निधन का बेहद दुखद समाचार मिला है।

कोरोना के कारण बेरोजगार लोगों को सरकार दे 15 हजार रुपए मासिक भत्ता,राज्यसभा में उठी मांग

वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहद कर्मठ, जुझारू व्यक्तित्व के धनी दाँगी अपने क्षेत्र के विकास और जनता के हितो के लिये सदैव संघर्षरत रहते थे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिये एक बड़ी क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान एवं पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exit mobile version