Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनंजय मुंडे को बड़ी राहत, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत ली वापस

धनंजय मुंडे Dhananjay Munde

धनंजय मुंडे

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने जांच करने वाले अधिकारी से कहा कि वह मुंडे के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले रही है। हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है?

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से इस संबंध में नोटरी द्वारा प्रमाणित हलफनामा देने को कहा है। महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2006 में शादी करने का वादा करके उनका बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया।

युवा आत्मनिर्भर भारत के लिए करें कार्य,संभावनाओं का उठाएं लाभ : पीएम मोदी

महिला ने इस बाबत 11 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और महिला अपने बयान दर्ज करवाने के लिए ओशीवारा पुलिस थाने भी गई। बीड जिले से वरिष्ठ राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों से इनकार किया और इन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास बताया। हालांकि मंत्री ने यह स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन से उनके संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं।

इसके अलावा भाजपा नेता कृष्ण हेगड़े ने दावा किया था कि धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पिछले कई साल से उन्हें भी परेशान कर रही है। अंबोली पुलिस को लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाले महिला 2010 से ही उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है। हेगड़े कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

 

Exit mobile version