Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद पांच आतंकी गिरफ्तार

terrorists arrested

terrorists arrested

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शकरपुर में मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकियों को हथियार के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में 2 पंजाब और तीन कश्मीर के हैं।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित शकरपुर में पांच लोग एक एनकाउंटर में पकड़ गए। उन्होंने बताया कि पांच में से तीन कश्मीर और 2 पंजाब के हैं। कुशवाहा ने बताया कि इनके पास से हथियार और अन्य गंभीर सामान बरामद हुए।

अन्नदाता के बारे में सोचने की सरकार को फुर्सत नहीं है : प्रियंका

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस ग्रुप में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI द्वारा ड्रग्स के कारोबार के लिए सपोर्ट मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि ये पांचों किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के तीन संदिग्धों की पहचान शबीर अहमद, मोहम्मद अयूब पठान, और रियाज के तौर पर हुई है। वहीं पंजाब के गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह को पुलिस ने पकड़ा है।

Exit mobile version