Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली के नए गाने का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Bigg Boss 14 fame Nikki Tamboli's new song first look out

Bigg Boss 14 fame Nikki Tamboli's new song first look out

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 से लोकप्रियता हासिल करने वाली निक्की तम्बोली पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने भाई को खो दिया जिसके बाद अभी भी वे अपने आप को इस दुःख से बाहर नहीं कर पाया है। हालांकि वे अभी रियलिटी शो खतरों के खिलाडी़ का हिस्सा है। लेकिन इस बीच उनके नए गाने ‘नंबर लिख’ का म्यूजिक वी‍डियो रिलीज हो गया है।

भारत के चहेते क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया उपहार

इसमें उनके साथ हैं टोनी कक्कड़। पोस्टर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दे निक्की और टोनी की जोड़ी कमाल की लग रही है। टेलीफोन बूथ के सामने खड़े दोनों खड़े हैं और पीछे साइकिल भी नजर आ रही है। निक्की कॉल करने का इशारा कर रही हैं। ‍पिंक स्कर्ट टॉप में वे हमेशा की तरह हॉट नजर आ रही हैं। वहीं टोनी ब्लू जैकेट पहने हैं। इनका म्यूजिक वीडियो 18 जून रिलीज होने वाला है। फिलहाल पोस्टर फैंस को लुभा रहा है। इस गाने को अगम-अजीम ने डायरेक्ट किया है।

 

Exit mobile version