Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Bigg Boss भी हुए कोरोना पॉज़िटिव, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

देश में कोरोना के बढ़ते केसेज चिंता का विषय बन गए हैं। रोज अब भारत में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। किसी का भी इस वायरस के चपेट से बच पाना मुश्किल लग रहा है। अब बिग बॉस को ही ले लीजिए। जो कभी दिखते नहीं किसी को। मगर कोरोना ने तो उन्हें भी ढूंढ़ लिया है। जी हां। बिग बॉस की आवाज यानी अतुल कपूर को कोरोना हो गया है।

बिग बॉस की खबरों से फैंस को अपडेट करने वाले इंस्टाग्राम पेज द खबरी ने इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- बिग बॉस की आवाज को कोरोना हो गया है।

अतुल कपूर कोरोना संक्रमित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे और तेजी से रिकवर करेंगे। उनके साथ और भी जितने लोग सेट पर थे उन्होंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है और रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।

घर से बेघर हुए उमर रियाज बोले- सलमान खान की…..

बिग बॉस 15 की बात करें तो शो में कुछ अपडेट्स किए गए हैं। शो को 2 हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा मौजूदा समय में शो में उमर रियाज के एविक्शन को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। कई सारे फैंस ऐसे हैं जो उमर रियाज के एविक्शन से खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उमर रियाज का नाम ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें शो में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version