Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BIGG BOSS फेम दीपक ठाकुर का डूबा घर, पीएम मोदी-सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

BIGG BOSS फेम दीपक ठाकुर का डूबा घर

BIGG BOSS फेम दीपक ठाकुर का डूबा घर

मुंबई। कोरोना वायरस के साथ बिहार इन दिनों बाढ़ का कहर जारी है। बिहार के कई इलाकों में लोग बाढ़ से काफी परेशान हैं। बाढ़ से इस बार बिग बॉस-12 फेम सिंगर दीपक ठाकुर भी नहीं बच सके हैं। बाढ़ में गांव डूब गया है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने कई वीडियो शेयर कर अपने गांव का हाल दिखाया है साथ ही देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र सिंह मोदी, सलमान खान, सोनू सूद समेत कई लोगों से मदद की अपील की है।

बिहार निवासी ‘बिग बॉस 12 फेम सिंगर दीपक ठाकुर का पूरा गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में दीपक खुद भी लोगों की मदद कर ही रहे हैं, साथ में वो राजनीति और बॉलीवुड की मानी हस्तियों से मदद की अपील कर रहे हैं। सिंगर दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित आथर गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लोगों का हाल दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में हमारा खुद का भी घर जल मग्न है, अन्न के एक-एक दाने को तरस रहे हैं। सब कुछ तबाह हो गया है, हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आपसे गुहार लगाई है, कृपया सब लोग सहयोग करिए।

दीपक ठाकुर ने अपनी इस पोस्ट में बॉलीवुड स्टार्स को भी टैग किया है। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, मीका सिंह, मनोज बाजपेयी, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, सोनू सूद, सलमान खान के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी टैग किया है।

दीपक ने जो वीडियो शेयर किया है उनमें साफ देखा जा सकता है कि बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घर जल मग्न हैं। कई लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं।

Exit mobile version