Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिग बॉस फेम एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने दिखाया रोमांटिक अंदाज

Bigg Boss fame Ejaz Khan and Pavitra Punia showed romantic style

Bigg Boss fame Ejaz Khan and Pavitra Punia showed romantic style

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को शो से ही एक दूसरे से प्यार हो गया। बता दे शो से निकलने के बाद दोनों ही जोड़ियां साथ में हैं। एजाज खान और पवित्रा पुनिया के फैंस आज भी इन्हें बहुत प्यार करते हैं और दोनों समय-समय पर अपने खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) का एक वीडियो सामने आया है। दोनों वीडियो में साथ में डांस करते और रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। दोनों ही वीडियो में ऑल व्हाइट आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। एजाज पवित्रा को गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।  पवित्रा और एजाज की जोड़ी वीडियो में कमाल लग रही है।

डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- कोरोना काल में आपने लाखों की बचाई जान

एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के घर में भी फैंस को दोनों का प्यार देखने को मिला था। वहीं से ही जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थी। एजाज ने घर के अंदर ही पवित्रा के लिए प्यार का इजहार किया था। दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते नजर आते हैं।

 

Exit mobile version