Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिग बॉस शहनाज गिल ने मास्क लगाकर फोटोग्राफर्स को दिया पोज

नई दिल्ली| बिग बॉस के घर में लोकप्रियता के नए आयाम को छूने वाली शहनाज गिल हमेशा ट्रेंड करती रहती हैं। बिग बॉस के घर में शहनाज की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीता था तो अब जब वे शो के बाहर हैं, उनकी खूबसूरत अदाएं सभी को कायल कर रही हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और उनसे भी ज्यादा सक्रिय रहते हैं उनके वो फैन्स जो उनकी पोस्ट्स को वायरल करने में जरा भी समय नहीं गंवाते हैं। इन्हीं सब के बीच शहनाज गिल को मुबंई की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान शहनाज मास्क लगा कर अपने खुशी के पल को इंज्वॉय करते हुए दिखीं।

प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का आए बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए सामने

सामने आई इस वीडियो में आप देख सकते हैं पीले रंग के गाउन में शहनाज सड़क के किनारे वॉक कर रही हैं, जहां फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज उन फोटोग्राफर्स को पोज़ दे रही हैं। शहनाज का ये वीडियो उनके एक इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है।

गौरतलब है कि शहनाज को पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की कैटरीना कैफ कहा जाता है, पंजाबी फ़िल्मों में शहनाज़ ने खूब नाम कमाया है। बिग बॉस 13 में आने के बाद शहनाज गिल की लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे। शहनाज और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार के चर्चे सभी की जुबान पर थे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी ही आवाज में एक पंजाबी गाना गा रही थीं।  शहनाज का ये गाने वाला वीडियो उन्हीं के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। शहनाज का ये नया अंदाज सभी को पसंद आ गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय शहनाज गिल के पास काम की भी कोई कमी नहीं है। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज किया गया था। टोनी कक्कड़ संग शहनाज का वो नया गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है। फैन्स को ये गाना कितना पसंद आ रहा है, इसकी झलक गाने को मिल रही व्यूअरशिप को देख लगाई जा सकती है।

Exit mobile version