• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 2500 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
drug smuggler

drug smuggler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ की 350 किलो हेरोइन जब्त की है। इतना ही नहीं पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं और एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। यह अबतक के सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा है। हेरोइन की कीमत ढाई हजार करोड़ बताई जा रही है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है। नार्को टेररिज्म के एंगल पर जांच जारी है। इस सिंडिकेट के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने का अंदेशा है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। कुल 354 किलो हेरोइन बरामद हुई है। एक अफगानिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन की खेप कंटेनर्स में छुपाकर समंदर के रास्ते मुम्बई से दिल्ली आई थी। मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास फेक्ट्री में इस ड्रग्स को और फाइन क्वालिटी बनाया जाना था। फिर यह ड्रग्स पंजाब जाना था। फरीदाबाद मे ड्रग्स छुपाने के लिए किराए का मकान लिया गया था। जहां यह छुपाकर रखी गई थी। अफगानिस्तान में बैठे आरोपी लिंक ऑपरेट कर रहे थे।

राम मंदिर के जमीन प्रकरण में संघ सख्त, ट्रस्ट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपी पहले भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। दो लोग फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं और कश्मीर का रहने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान से भी पैसा आने के सुराग मिले हैं। पुलिस ने बताया कि कश्मीर (अनंतनाग) का रहने वाला शख्स ड्रग्स के लिए केमिकल मुहैया करवाता था जिससे हेरोइन को प्रोसेस किया जाता था। पंजाब के दोनों आरोपियों का काम पंजाब में यह ड्रग्स सप्लाई करना था।

इससे पहले बीते मई महीने में दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Tags: Delhi Crime Newsdelhi newsdelhi special police celldrug smugglerNational news
Previous Post

राम मंदिर के जमीन प्रकरण में संघ सख्त, ट्रस्ट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Next Post

इस राज्य में शोर करना पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Next Post
noice pollution

इस राज्य में शोर करना पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

यह भी पढ़ें

SP leader Nizamuddin beats tractor driver

सपा नेता ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को पीटा, बरसाए लाठी-डंडे

11/10/2025

Realme की ये दों स्मार्टवॉच जल्द हो सकती हैं भारत में लॉन्च

29/10/2020
Corona in UP

यूपी में कोरोना के 1247 नए मरीज मिले, 19 की लोगों की मौत

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version