Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार हादसाः मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 4 की मौत

आरा। बिहार के आरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को एक स्कॉर्पियों गाड़ी  ने कुचल दिया। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है और वहीं, इस हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि, हादसा इतना वीभत्स था, कि महिलाओं के शव वाहन की टक्‍कर से दूर खेत में जा गिरे थे। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं। हादसे की जानकारी लगते ही घटनास्‍थल पर सैकड़ों लोग इकठ्ठे हो चुके हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है।

दिल्लीःगाज़ीपुर-टीकरी बॉर्डर से पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, जल्द खुलेगा रास्ता

पुलिस की ओर से ये बताया गया है कि, चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस का कहना है कि, स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है। हादसे में मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

वहीं, इस वीभत्स हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार का माहौल बन गया, इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश है, इस दौरान वहां मौजूद लोग स्पीड ब्रेकर न होने के कारण हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

Exit mobile version