Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार विधानसभा चुनाव : अखिलेश सिंह बोले- महागठबंधन में सीट बंटवारे पर निर्णय शीघ्र

बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव

 

पटना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने मंगलवार को  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीट बंटवारे को लेकर मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल के संबंध में शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी।

श्री सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राजद के साथ सीट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह के मतभेद की रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार राजद नेताओं के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने इस बार के चुनाव में राजद की ओर से कांग्रेस को विधानसभा की 53 और लोकसभा की एक वाल्मीकिनगर सीट की पेशकश किए जाने की रिपोर्ट को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर वार्ता अंतिम चरण में है। अंतिम निर्णय होते ही इस संबंध में घोषणा कर दी जाएगी।

SSC परीक्षा 2020: आगामी CBTs में आने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) राजद नीत महागठबंधन से पहले ही अलग होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थाम चुकी है। वहीं, सीटों के तालमेल में फंसे पेंच के नहीं सुलझने से नाराज होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी आज महागठबंधन से नाता तोड़ बहुजन समाज पार्टी और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ नया गठबंधन बनाने का एलान कर दिया।

हाथरस गैंगरेप केस : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- पोस्टमॉर्टम में हुई घपलेबाजी, किया प्रदर्शन

महागठबंधन में अब राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी के अलावा नए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी हैं।

Exit mobile version