• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : अंतिम चरण का थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 7 नवंबर को

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचे थे।

इसके अलावा राजग ने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेता चुनावी रैली की।

यह एनडीए की जीत का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है : जेपी नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण के चुनाव में 12 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मधेपुरा से नरेंद्र नारायण यादव, केवटी से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से रमई राम, सहरसा से लवली आनंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।

अंतिम चरण में 1204 प्रत्याशियों की किस्मत का होना है फैसला

बिहार के चुनावी दंगल में राजग से सीधी टक्कर विपक्षी दल के महागठबंधन से मानी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं, जबकि केंद्र में राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।

तीसरे चरण 7 नवंबर को इन जिलों में होगी वोटिंग

तीसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णियां, अररिया, किशनगंज और कटिहार में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 78 विधान सभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Tags: Bihar Assembly Electionselection campaignVotingचुनाव प्रचारबिहार विधानसभा चुनावमतदान
Previous Post

यह एनडीए की जीत का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है : जेपी नड्डा

Next Post

अमेरिकी सीनेट में जो बिडेन की पार्टी को लगा बड़ा झटका, ट्रंप को बढ़त

Desk

Desk

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

अमेरिकी सीनेट में जो बिडेन की पार्टी को लगा बड़ा झटका, ट्रंप को बढ़त

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

लाइव मैच में कबड्डी प्लेयर की मौत, मैदान में मचा हड़कंप

10/02/2023
Video of BJP MLAs

उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश: अखिलेश

24/09/2022
अली गोली

हार्दिक- नताशा के पैरैंट्स बनने पर अली ने कहा- अरे मम्मी बन गई…

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version